DC Super Hero Girls दरअसल DC की दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला सुपरहीरो पर आधारित मिनीगेम का एक संकलन है। हम कुछ बड़े नामों, जैसे कि वंडर वूमन, सुपरगर्ल, बैटगर्ल, हार्ले क्विन, बम्बलबी, प्वायजन आइवी एवं कटाना, की बात कर रहे हैं।
DC Super Hero Girls में इनमें से प्रत्येक नायिका का अपना मिनीगेम या विशेष गतिविधि होती है। उदाहरण के लिए, कटाना के साथ आप एक ऐसे गेम का आनंद ले सकते हैं जो Fruit Ninja से मिलता-जुलता है, जबकि बैटगर्ल के साथ आप एक मजेदार पहेली-आधारित गेम खेल सकते हैं। दूसरी ओर, सुपरगर्ल के साथ आप छवियाँ एवं दर्शनीय वॉलपेपर की रचना कर सकते हैं।
DC Super Hero Girls की एक और दिलचस्प विशिष्टता यह है कि आप इस गेम की प्रत्येक नायिका से संबंधित सूचनाएँ भी पढ़ सकते हैं। यहाँ तक कि आप इसी नाम के लोकप्रिय कार्टून सीरिज की कुछ कड़ियों का आनंद भी ले सकते हैं।
DC Super Hero Girls आपको मिनीगेम के एक उत्कृष्ट संकलन के साथ ही DC यूनिवर्स के इन मनमोहक चरित्रों से संबंधित ढेर सारी सूचनाएँ एवं मल्टीमीडिया सामग्रियाँ भी उपलब्ध कराता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
भयानक